top of page

India News: महाराष्ट्र सरकार की पूर्व मंत्री पहुँची महाकाल मंदिर

5 Jul 2023

पंकजा मुण्डे ने किए श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन

उज्जैन। महाराष्ट्र के परली से विधायक पंकजा मुंडे आज उज्जैन पहुँची। उन्होंने आज शाम श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुँचकर भगवान महाकालेश्वर भगवान के नंदीमंडपम से दर्शन किये। संजय पुजारी और पुजारी संजय शर्मा ने उनका पूजन दर्शन सम्पन्न कराया।


इस दौरान नगर पालिक निगम अध्यक्ष कलावती यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


पंकजा स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं। वह राजनीतिक पृष्ठभूमि से हैं। वह स्वर्गीय प्रमोद महाजन की भतीजी हैं, और राहुल महाजन उनके चचेरे भाई हैं।


पंकजा कई सामाजिक गतिविधियों एवं परियोजनाओं से जुड़ी हुई हैं। वे महाराष्ट्र की राजनीति का युवा चहरा हैं। उन्होंने सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के लिए महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए काम किया। वह महिलाओं के भ्रूणहत्या के खिलाफ और विभिन्न स्वरोजगार के लिये एक मजबूत लड़ाई लड़ रही हैं।


पंकजा अपने दूरदर्शी काम के लिए जानी जाती हैं। वे एक अच्छी वक्ता हैं। उनको असेंबली हाउस में अच्छे भाषण के लिए सम्मानित भी किया गया है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page