top of page

India News: राजस्थान गिग कर्मकार विधेयक 2023 पारित

26 Jul 2023

सुरक्षित रोजगार से जुड़ा देश का पहला कानून

जयपुर| राजस्थान गिग वर्कर्स के श्रम के सम्मान व सुरक्षा हेतु गिग कर्मकार विधेयक 2023 पारित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है, यह घोषणा आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल से की| राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली गई ऐतिहासिक 'भारत जोड़ो यात्रा' के विभिन्न उद्देश्यों में से एक युवाओं को सुरक्षित रोजगार के अवसर प्रदान करना था| इस बिल के पारित होने से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी|



अशोक गेहलोत ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स से जो वादा किया था वो आज पूरा हो गया है| राहुल गाँधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से सबसे पहले यह बात साझा की, मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने उन्हीं की जानकारी को शेयर करते हुए यह बात कही | राहुल ने कानून के बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि ये कानून गिग इकॉनमी के श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा देगा, करोड़ों युवाओं के लिए भरोसेमंद रोज़गार का आधार बनेगा।


राजस्थान में 3 लाख से ज़्यादा गिग वर्कर्स हैं| भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी कई गिग वर्कर्स से मिले जिनमें कुछ टैक्सी चलाने वाले और कुछ डिलीवरी करने वाले थे| सड़कों पर हमेशा रहने के कारण उनका काम जोखिम से भरा और काम में अनिश्चिता बनी रहती है| राजस्थान में पारित विधेयक गिग वर्कर्स की मुश्किलों को कम करने में मदद करेगा| हाल ही में कर्नाटक सरकार ने भी अपने बजट में युवाओं के रोगजार से जुड़ी 4 लाख तक की दुघर्टना बीमा की घोषणा की है|

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page