top of page

India News: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव पहुँचे महाकाल की शरण में

3 Jul 2023

सपत्नी किये दर्शन पूजन

उज्जैन | भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव आज उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुँचे | उन्होंने भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया | उनके साथ उनकी पत्नी भी थी | उन्होंने गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल के दर्शन किये |


महाकाल दर्शन के विभिन्न तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल माडिया अकाउंट पर फॉलोआर के साथ साझा कीं | वे आज तडके आपनी पत्नी के साथ भस्मारती में शामिल हुए | मंदिर समिति के सदस्य एवं पुजारी प्रदीप गुरु ने उनका पूजन कराया | प्रदीप गुरु ने हमारे संवाददाता को इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि उमेश यादव बाबा महाकाल के भक्त हैं | आज गुरु पूर्णिमा के पवन अवसर पर वे अपनी पत्नी के साथ उज्जैन पहुँचे, भस्मारती में शामिल हुए फिर गर्भगृह में पूजन दर्शन का लाभ लिया | उन्होंने नंदी हाल से भस्मारती देखी |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page