top of page

India News: सेवा, समर्पण एवं गरीब कल्याण के २१ वर्ष

8 Oct 2022

सरकारों के प्रमुख के रूप में पीएम मोदी ने पूर्ण किये के २१ वर्ष

मालवा हेराल्ड | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवैधानिक पद काबिज होने के २१ वर्ष पूर्ण किये | मोदी जी ने सात अक्टूबर २००१ को गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और देश के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को सराहा।


आज गुजरात भाजपा सबसे मजबूत गढ़ है लेकिन इसकी कहानी २००१ में हुए नेतृत्व परिवर्तन में छिपी है। उस समय मोदी जी ने जब गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब उनके सामने सिर्फ सरकार चलाने की नहीं बल्कि गुजरात में बीजेपी की सरकार बचाने की भी जिम्मेदारी थी। भूकंप से तबाह हुए गुजरात के पुर्नवास से लेकर पार्टी में व्याप्त गुटबाजी बड़ी समस्या थीं | मोदी जी के मुख्यमंत्री बनने से पहले बीजेपी साबरमती विधानसभा और साबरकांठा लोकसभा के चुनाव हार चुकी थी |


मोदी जी ने सभी मोर्चों पर एक साथ काम किये और इसका परिणाम यह हुआ कि २००२ के विधानसभा चुनावों में पार्टी को १२७ सीटों पर जीत मिली | इस बार का शपथ ग्रहण समारोह स्टेडियम में आयोजित किया गया | इसके बाद मोदी ने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page