top of page

कल से खुलेगा आम जनता के लिये राजभवन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन 13 अगस्त से अवलोकन के लिए खुलेगा। आमजन 13, 14 और 16 अगस्त को राजभवन का भ्रमण कर सकेंगे ।


राजभवन में प्रवेश की अनुमति सायंकाल 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगी। राजभवन में वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। पार्किंग की व्यवस्था राजभवन के बाहर उपलब्ध होगी। राजभवन में गेट क्रमांक-1 से प्रवेश कर राजपथ, बेंक्‍वेट हॉल, दरबार हॉल और अस्पताल के सामने से होते हुए गेट क्रमांक 2 से बाहर जाया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त को राजभवन में आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page