
20 Aug 2023
अपने सोशल मीडिया अकाउंट से माँगा 15 सूत्रीय हिसाब
भोपाल| मघ्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज पूरी प्रदेश भाजपा को आड़े हाथ लिया| उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा "सुना है, आज भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में किए गए कामों का हिसाब देने वाली है। लेकिन जनता चाहती है कि झूठे कामों का हिसाब देने के बजाय असली करतूतों का हिसाब दिया जाए।"
उन्होंने भाजपा सरकार को 50% कमीशन राज चलाने वाली सरकार बताते हुए 15 मुद्दों पर हिसाब माँगा|
उन्होंने आगे लिखा -
"50% कमीशन राज चलाने वाली भाजपा अपने हिसाब पत्र में जनता को बताए:
1.इन्वेस्टर सम्मिट का हिसाब।
2. 33 लाख करोड़ की निवेश घोषणाओं का हिसाब।
3. महिला अपराध में नंबर 1 रहने का हिसाब।
4. बाल अपराध में नंबर 1 होने का हिसाब, बुजुर्ग अपराध में नंबर 2 होने का हिसाब।
5. आदिवासी अत्याचार में नंबर 1 होने का हिसाब, दलित अत्याचार का हिसाब।
6. साढ़े तीन लाख करोड़ के कर्ज का हिसाब।
7. घोटालों का हिसाब।
8. 50% कमीशन का हिसाब
9. 25000 घोषणाओं का हिसाब।
10. बेरोजगारी का हिसाब।
11. महंगाई का हिसाब।
12. किसान के कर्जदार होने का हिसाब।
13. ओबीसी के साथ अन्याय का हिसाब।
14. गरीबों को अनाज न मिलने का हिसाब।
15. बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का हिसाब।"
विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा उठाये गए 15 मुद्दों में से महिला और बाल अपराध के मुद्दे के साथ प्रदेश पर बढ़ते कर्ज, जो कि अब साढ़े तीन लाख करोड़ तक पहुँच चुका है मुद्दे ऐसे विषय हैं जिनपर भाजपा सरकार को आने वाले समय में कांग्रेस की ओर से तीखे सवाल झेलना पड़ सकता है| विशेषज्ञों की राय में आगामी चुनाव में कांग्रेस महंगाई को भी बड़ा मुद्दा बना सकती है|