उज्जैन में देर रात बदमाशों ने लगाई कर में आग़

उज्जैन। बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने रविवार सोमवार व्यवसायी की कार में आग लगा दी। बदमाशों ने जलती कार का वीडियो भी बनाया और भाग निकले। बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि एलपी भार्गव नगर में गारमेंट और रियल स्टेट व्यवसाय से जुड़े नरेश धनवानी ने अपनी कार क्रमांक एमपी 13 पी 1313 घर के बाहर खड़ी की थी। रात 2.30 बजे के लगभग उनकी कार को लपटों से पूरी तरह घिरा देख आसपास वालों ने थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान कार पूरी तरह से जल चुकी थी। आगजनी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। धनवानी परिवार और आसपास रहने वालों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज देखे गए, जिसमें आगजनी की पूरी घटना कैद दिखाई दी। माधव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फुटेज के आधार पर आग लगाने वालों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पता चला कि आग लगने वाले दो बदमाश बाइक से आए थे उन्होंने चेहरे पर नकाब पहन रखा था वही दोनों शॉल भी ओढे थे। पहले उन्होंने कार का कांच फोड़ा। उसके बाद पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ अंदर डालने के बाद आज लगा दी। एक बदमाश मोबाइल से आगजनी की घटना का वीडियो भी बनता दिखाई दिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है वहीं धनवानी परिवार के अनुसार गुरुवार रात को भी बदमाशों ने उनके घर के बाहर खड़ी कार के कांच फोड़े थे, जिसकी शिकायत भी पुलिस को दर्ज कराई गई थी।