
शुभम ताम्रकार | उज्जैन | दैनिक मालवा हेराल्ड | शनिवार की शाम उज्जैन के प्रथम नागरिक महापौर मुकेश टटवाल पहली बार रेडियो के माध्यम से उज्जैन की जनता से जुड़े | कार्यक्रम उज्जैन के एकमात्र निजी एफएम चैनल पर "नगर की बात महापौर के साथ" नाम से प्रसारित हुआ | इस कार्यक्रम में महापौर ने शहर विकास से जुड़ी बातें जनता से साझा कीं एवं सुझाव एवं शिकायतों पर चर्चा की।
महापौर ने बाबा महाकाल का प्रसाद लाखों श्रद्धालुओं के साथ-साथ दीनदयाल रसोई योजना केंद्रों पर भी जरूरतमंदों को पूर्णतः निःशुल्क रूप से उपलब्ध कराने की बात कही | इसके लिए स्व सहायता समूहों की मदद भी ली जा सकती है | उन्होंने शिवरात्रि पर हुए शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव की चर्चा करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम देश का सबसे बड़ा जीरो वेस्ट इवेंट था | कार्यक्रम में बचे हुए दीपको से रामघाट पर जय महाकाल की आकृति बनाई गई | उन्होंने रंग पंचमी पर नगर निगम द्वारा आयोजित नगर गैर के बारे में भी बात की उन्होंने कहा की गैर से उज्जैन शहर की प्राचीन परंपरा को पुनः जीवंत किया गया |
महापौर ने बताया कि महाकाल लोक दर्शन करने आए प्रवासी भारतीयों का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ ही सभी के द्वारा कहा गया कि उज्जैन वास्तव में अद्भुत एवं आनंद का शहर है यहां पर एक अलग ही स्वच्छता के साथ-साथ पवित्रता की अनुभूति होती है, उज्जैन शहर में खेलो इंडिया का आयोजन भी हुआ जिसमें कई खिलाड़ी द्वारा इसमें प्रतिभागीता की गई। महापौर श्री टटवाल द्वारा बताया कि उज्जैन शहर में अन्य शहरों के भी महापौर एवं जनप्रतिनिधि आए एवं उन्होने यहां कि स्वच्छता देखी साथ ही नगर निगम द्वारा किये जा रहे स्वच्छता संबंधि कार्यो की सरहाना भी की गई।
महापौर ने कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से भी चर्चा की | दौलतगंज व्यापारी एसोसिएशन की तरफ से अजय रोहरा ने महापौर की इस पहल का स्वागत किया, उन्होंने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कदम है | इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता सीधे महापौर जी से जुड कर समस्या एवं उनके समाधान के लिए सुधाव साझा कर सकेगें।
वल्लभ नगर निवासी नरेश शर्मा द्वारा पेयजल समस्या के बारे में महापौर से चर्चा की गई जिस पर महापौर ने कहा गया कि पेयजल की ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिस कॉलोनी में पानी नहीं पहुंच पाता है वहां पाइप लाइन डालने का कार्य किया जाएगा साथ ही नई टंकियों का निर्माण भी शीघ्र किया जाएगा | इसके लिए नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके अलवा कई अन्य नागरिकों ने महापौर से सीधे चर्चा करते हुए अपने सुझाव एवं शिकायतें साझा की | कार्य क्रम में सडक, पेयजल, उद्यान, पथ प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण, मार्ग चौडीकरण इत्यादी विषयों पर शहरवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं उसके समाधान पर चर्चा की गई।
महापौर ने सभी व्यापारियों से दुकानों के बाहर अतिक्रमण ना करने एवं निर्धारित स्थान पर सामान रखने का अनुरोध किया | उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए छत्री चौक से अतिक्रमण हटाया गया है, जिन ठेलों को यहां से हटाया गया है उनके लिए भी हाकर्स झोन बनाया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार नगर की बात महापौर के साथ कार्यक्रम को हर माह के प्रथम शनिवार आयोजित करने की योजना है | इस कार्यक्रम अंतर्गत नागरिकों से सुझाव आदि प्राप्त करने के लिए शहर के छः प्रमुख स्थानों टावर चौराहा, गोपाल मंदिर, महाकाल क्षेत्र, ट्रेजर बाजार, इंदिरा नगर चौराहा, कोठी रोड स्थित अटल अनुभूति उद्यान पर सुझाव पेटियाँ लगाई गई है | इन पेटियों में नागरिक अपनी शिकायत एवं शहर के विकास से जुड़े सुझाव दे सकते हैं | प्राप्त पत्रों पर महापौर अपनी राय हर माह के प्रथम शनिवार को सोशल मीडिया अथवा नगर की बात महापौर के साथ कार्यक्रम में शहर की जनता से साझा करेंगे।