top of page

चार किलो सोने के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

6 Oct 2022

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही सघन चेकिंग में उज्जैन पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उज्जैन/मालवा हेराल्ड | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी उज्जैन यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान में उज्जैन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है | पुलिस ने दो आरोपियों से ४ किलो सोना जब्त किया है | ये दोनों अवैध तरीके से सोने का परिवहन कर रहे थे | गिरफ्तार दोनों आरोपी मुंबई के निवासी बताये जा रहे है | इन्हें दानीगेट क्षेत्र की एक होटल से किया गिरफ्तार किया गया है| यह क्राइम ब्रांच और महाकाल थाना की संयुक्त कार्यवाही है | पुलिस की पूछताछ में आरोपी सोने के खरीदी बिक्री के दस्तावेज उपलब्ध नही करा पाए |


आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ने जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है | शुरुवाती पूछताछ में जानकारी लगी है कि आरोपी सोने को इंदौर, उज्जैन व देवास में सप्लाई करते थे |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page