top of page

कैरी ऑन जट्टा 3 के ट्रेलर लॉन्च में पहुँचे आमिर खान

दैनिक मालवा हेराल्डमंगलवार को आमिर खान लाल सिंह चड्ढा स्टार गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा अभिनीत पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 3 के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे। अपनी कार से बाहर निकलने के कुछ क्षण बाद, आमिर खान को गिप्पी के साथ ढोल की थिरकती धुन पर थिरकते हुए देखा गया। आमिर खान लाल कुर्ता पहनकर आये थे और मस्ती के मूड में थे उन्होंने दिल खोलकर डांस किया।


बाद में उनके साथ फिल्म के सितारे गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा भी शामिल हो गए। तीनों ने मिलकर भांगड़ा किया | गिप्पी ब्लैक जैकेट में आये थे जबकि सोनम पिंक और व्हाइट ड्रेस में जलवा बिखेर रही थीं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी भी मौजूद थे, जो फिल्म में हनी की भूमिका निभा रहे हैं। कविता कौशिक ने भी रंग बिरंगे परिधान में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page