
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ का आज जन्मदिन है। आज टाइगर 36 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर फैंस लगातार शुभकामनाएं भेज रहे हैं। बॉलीवुड के कई कलाकार भी उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं। इसी बीच आइए टाइगर की संपत्ति के बारे में जानते हैं।
टाइगर श्रॉफ ने 2014 में "हीरोपंति" फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म अच्छी चली थी। इसके बाद टाइगर की कई फिल्मों को भी अच्छा रिस्पांस मिला और वे कुछ ही सालों में बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से टाइगर की फिल्मों को अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से उन्हें काम मिलना लगभग बंद हो गया है।
लगातार फिल्में फ्लॉप होने के कारण बॉलीवुड के फिल्ममेकर उनसे दूरी बनाने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कई फिल्मों को बंद कर दिया गया है। इंडस्ट्री में टाइगर की डिमांड लगभग खत्म हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद टाइगर के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। आज भी वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और पैसों के मामले में बड़े-बड़े बॉलीवुड एक्टर्स को टक्कर दे सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ एक फिल्म के लिए 25–30 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। एक दशक के करियर में उन्होंने कई फिल्में की हैं और उनसे अच्छी कमाई भी की है। इसके अलावा टाइगर कई ब्रांड्स से जुड़े हुए हैं, जिनसे उन्हें हर साल करोड़ों की कमाई होती है। इसी वजह से 36 साल की उम्र में ही टाइगर करोड़पति बन चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस समय टाइगर श्रॉफ लगभग 248 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।