top of page

भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार खेसारीलाल यादव पहुँचे उज्जैन

उज्जैन(शुभम ताम्रकार)| भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सुपर स्टार खेसारीलाल यादव उज्जैन पहुँचे| यह जानकारी होटल अन्जुश्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की| सावन के अंतिम दिनों में खेसारीलाल का एक धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है, गाने के बोल हैं ‘जोड़ी बना दी मजनू लैला के’| इस गाने में खेसारीलाल भोले बाबा के दरबार में पूजा करते नजर आ रहे हैं|



सूत्रों की माने तो खेसारीलाल यादव अपने इस गाने की सफलता के लिए उज्जैन पहुँचे हैं| खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार हैं हाल ही के दिनों में वे अपनी नै कार को लेकर चर्चा में हैं, उन्होंने लैंड रोवर डिफेंडर नामक गाड़ी खरीदी है जिसकी कीमल लगभग 2 करोड़ रुपए है| इससे पहले वे फॉर्च्यूनर गाड़ी का इस्तमाल करते थे|


खेसारी भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर कलाकारों में से एक हैं| उनकी नेट वर्थ लगभग 14 करोड़ रुपए हैं और वे एक फिल्म के लिए तकरीबन 50 से 60 लाख रुपए लेते हैं| वहीँ म्यूजिक वीडियो के लिए वे 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं|


उज्जैन में उनके महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने की चर्चा है| उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में आए दिन सेलिब्रटी और देश भर के वीआईपी लोगों का आना जाना लगा रहता है|

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page