top of page

होली पर आयेगी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फ़िल्म अग्नि परीक्षा

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जब भी पर्दे पर आते हैं, तो तहलका मचा देते हैं खेसारी लाल यादव अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, जो होली के मौके पर रिलीज होने वाली है, जिसमें एक्शन और इमोशन का जबरदस्त डोज देखने को मिलने वाला है मेकर्स का दावा है कि, खेसारी की ये नई फिल्म होली के त्योहार को खास बना देगा


भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पिछले काफी समय से अपनी मच अवेटेड फिल्म अग्नि परीक्षा को लेकर चर्चा में थे इसके टीजर और ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह जगा दिया है वहीं अब इस मूवी की रिलीज डेट सामने आई है, जिसके फैंस की एक्साइटमेंट में चार चांद लगा दिए हैं


अग्नि परीक्षा में खेसारी लाल यादव के साथ बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी लीड रोल में हैं। इसके अलावा मूवी में सुशील सिंह, प्रकाश जैसे और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म 4 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page