top of page

गोलमाल 5 में अक्षय कुमार की एंट्री, विलेन बनकर करेंगे अजय देवगन से मुकाबला

गोलमाल' बॉलीवुड की शानदार कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, इसके चार पार्ट काफी सफल रहे और अब इसके अगले पार्ट के आने की उम्मीद लगाए फैंस बैठे। फिल्म को लेकर मेकर्स भी प्लानिंग कर रहे हैं और जल्द ही फिल्म की कास्टिंग पूरी कर इसकी शूटिंग शुरू करने की योजना भी है। रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल 5'में अक्षय कुमार इस बार मुख्य खलनायक की भूमिका निभाएंगेअक्षय के साथ ही करीना कपूर खान की भी 'गोलमाल' यूनिवर्स में वापसी तय हो गई है। यह फिल्म फैंटेसी और कॉमेडी का एक अनोखा मिश्रण होने वाली है


बॉलीवुड से जुड़ी ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपरस्टार अक्षय कुमार और डायरेक्टर रोहित शेट्टी पहली बार एक बड़े कॉमेडी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाने जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट कोई और नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल 5’ है। अक्षय कुमार की एंट्री के साथ ही इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई है और माना जा रहा है कि यह सीक्वल अब तक का सबसे बड़ा और अलग गोलमाल साबित हो सकता है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार को ‘गोलमाल 5’ में एक बेहद अहम किरदार के लिए साइन किया गया है। खास बात यह है कि वह इस फिल्म में हीरो नहीं, बल्कि लीड विलेन के रूप में नजर आएंगे। कॉमेडी फ्रेंचाइजी में अक्षय का नेगेटिव रोल निभाना अपने आप में एक बड़ा सरप्राइज माना जा रहा है। फिल्म में उनका सामना अजय देवगन और पूरी ओरिजिनल गोलमाल टीम से होगा, जिससे स्क्रीन पर जबरदस्त कॉमिक टकराव देखने को मिल सकता है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page