top of page

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म ओ माई गॉड 2 का नया गाना आउट हो गया है। यह गाना शिव की भक्ती में डूबे पंकज त्रिपाठी को दर्शाता है। फिल्म में अक्षय भगवान शिव के किरदार में हैं, तो पंकज त्रिपाठी उनके भक्त के रोल में नजर आ रहे हैं। ऊंची ऊंची वादी शीर्षक गाना एक भक्ति गीत है।
ओएमजी-2 की शूटिंग उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर, क्षिप्रा नदी सहित अन्य स्थानों पर हुई है। फ़िल्म के ट्रीज़र में उज्जैन के कई दृश्य देखे जा सकते हैं।
फ़िल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम, अरुण गोविल नजर आएंगे।फिल्म भारतीय शिक्षा प्रणाली के विषय पर आधारित है और 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
bottom of page