top of page

तो 'कुछ कुछ होता है' में रानी की जगह रवीना होती

रवीना टंडन एक समय पर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री थीं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। अब भी रवीना फिल्मों में सक्रिय हैं। अपने फिल्मी करियर में रवीना ने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है। हालांकि, उन्होंने कुछ बड़े सितारों की फिल्मों के ऑफर ठुकराए भी थे। रवीना ने शाहरुख खान की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को भी मना कर दिया था।


1998 में आई फिल्म कुछ कुछ होता है शाहरुख खान के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था और आज भी लोग इसे देखना पसंद करते हैं। शाहरुख की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसी फिल्म का ऑफर करण जौहर ने रवीना टंडन को दिया था, लेकिन रवीना ने इसे अस्वीकार कर दिया।


दरअसल, करण जौहर ने ‘कुछ कुछ होता है’ में रवीना को रानी मुखर्जी वाला किरदार ऑफर किया था। यह फिल्म का मुख्य नायिका का रोल नहीं था, बल्कि सेकंड लीड का किरदार था। उस समय रवीना इस तरह की भूमिका नहीं करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया।


जूम को दिए एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने कहा था कि करण जौहर अक्सर उनसे कहते हैं, “तुमने मेरी पहली फिल्म नहीं की।” इस पर रवीना जवाब देती हैं कि उन्हें वह फिल्म करना अच्छा लगता, और करण उनके दोस्त भी हैं। लेकिन दुर्भाग्य से, अपने करियर के उस दौर में वह ‘मोहरा’ जैसी फिल्म, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभा रही थीं, छोड़कर दोबारा सेकंड लीड वाली फिल्मों से नई शुरुआत नहीं करना चाहती थीं।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page