top of page

विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर का ज़ोरदार अभिनय

बॉलीवुड के पावरहाउस परफॉर्मर शाहिद कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन शाहिद के लिए सबसे खास तारीफ उनके घर से आई है। उनकी पत्नी मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म और शाहिद के अभिनय की जमकर सराहना की है।


ree

विशाल भारद्वाज की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज हो चुकी है, जिसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैंयह फिल्म प्रेम, जुनून, विश्वासघात और हिंसा से बुनी एक उथल-पुथल भरी कहानी पेश करती है, जिसमें दिल की धड़कनें तेज होती हैं और खतरनाक परिणाम नजर आते हैं। फिल्म में शाहिद कपूर, त्रिप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह कहानी दर्शकों को एक ऐसे संसार में ले जाती है जहां रोमांस और खून-खराबा एक साथ चलते हैं। प्रदर्शन से पहले उद्योग से जुड़े लोगों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने फिल्म देखकर अपने शुरुआती विचार साझा किए।


शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी इंस्टाग्राम पर जोशीला रिव्यू साझा किया। उन्होंने फिल्म टीम और निर्देशक विशाल भारद्वाज की सराहना की और उन्हें शानदार जीनियस कहा। उन्होंने फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर की भी तारीफ की। त्रिप्ति डिमरी के अभिनय को उन्होंने तेजी और मासूमियत का संतुलन बताया, नाना पाटेकर के अभिनय की सराहना की और तमन्ना भाटिया को शानदार कहा। अपने पति शाहिद कपूर के लिए मीरा ने भावपूर्ण नोट लिखा, 'शाहिद कपूर, मेरे रोमियो, तुम अब तक के सबसे अच्छे हो। एक भी क्षण मिस नहीं हुआ।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page