top of page

Bollywood: गदर 2 में सनी देओल की ऑनस्क्रीन बहू बनने जा रहीं सिमरत कौर रंधावा

मशहूर फिल्म निर्माता अनिल शर्मा, जिन्होंने दशकों से कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और कमर्फिशियल

सिनेमा को परिभाषित किया है वे बॉलीवुड के ऐसे  निर्देशकों में से एक हैं जिन्होंने कई प्रसिद्ध बॉलीवुड

अभिनेत्रियों को लॉन्च किया है।



अनुभवी और सफल फिल्म निर्माता फिल्म गदर 2 के लिए एक और होनहार, युवा और खूबसूरत नवोदित -

सिमरत कौर रंधावा को लीड रोल में लॉन्च कर रहे हैं।



इस बारे में बात करते हुए सिमरत कहती हैं, मुझे मुकेश छाबड़ा सर का ऑडिशन के लिए कॉल आया था

और उन्होंने मुझे बताया कि मुझे कुछ लुक टेस्ट के लिए पालमपुर जाना होगा। दिलचस्प बात यह है कि मुझे

नहीं पता था कि ऑडिशन किस प्रोजेक्ट के लिए था। जब मैं अपने लुक टेस्ट के लिए पालमपुर में पहुंची तो

मैंने देखा कि जो कार पिकअप के लिए आई थी उस पर गदर 2 लिखा हुआ था। मैं यह सोचकर थोड़ा

चिंतित थी कि क्या मुझे किसी दोस्त या उस जैसे किसी किरदार के लिए बुलाया गया है, लेकिन मुझे नहीं

पता था कि यह मुख्य भूमिका के लिए था। चयनित होने से पहले मैंने लगभग 4 ऑडिशन और 2-3 लुक टेस्ट

दिए थे।



बॉलीवुड में कोई कनेक्शन नहीं होने के कारण, मुझे नहीं लगा था कि मैं ‘गदर 2’ जैसी प्रतिष्ठित फिल्म का

हिस्सा बनूंगी और लेजेंड्री अभिनेता सनी देओल सर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करूंगी  यह सब मुझे एक

सपने जैसा लगता है!”


अनिल शर्मा जैसे प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता के साथ अपनी बॉलीवुड यात्रा शुरू करने पर, सिमरत कहती हैं

“ईमानदारी से कहूं तो, मैं अनिल शर्मा सर के साथ अपने इस नए सफर की शुरुआत करके बेहद खुश हूं मैं

इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती, मैं बहुत ही भाग्यशाली लड़की हूं कि वे मेरे पहले निर्देशक हैं। उन्हें

वास्तव में मुझ पर और मेरे प्रदर्शन पर पूरा विश्वास था और उन्होंने मेरे अंदर के अभिनेता को देखा और

उन्हें यकीन था कि मैं उनकी मुस्कान (गदर 2 में उनके किरदार का नाम) बनूंगी। यह तो बस शुरुआत है

और उम्मीद है कि मैं सर के साथ कई और प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहूंगी।


गदर 2 से मुख्य कलाकार सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा एक बार फिर लोगों का दिल जीतने

के लिए पूरी तरह तैयार हैं इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक अनिल शर्मा ने किया है यह फिल्म 11

अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page