
ज़ी नेटवर्क के अंतर्गत आने वाला प्रमुख हिंदी मूवी चैनल एंड पिक्चर्स एक बड़े खास मुकाम पर पहुंच गया है, जहां यह चैनल देश के दर्शकों का मनोरंजन करने के शानदार 10 वर्षों का जश्न मना रहा है। अपनी शुरुआत से ही एंड पिक्चर्स मस्ती, रोमांच और दिल छू लेने वाले जज़्बातों का एक खास ठिकाना रहा है, जो चुनिंदा ब्लॉकबस्टर्स और बेहद खास अभियानों के जरिए अपने दर्शकों का जमकर मनोरंजन करता आ रहा है।
मनोरंजन की दुनिया का पथ प्रदर्शक
एंड पिक्चर्स मनोरंजन का एक शानदार संसार बनकर सामने आया, जो हर उम्र के दर्शकों को लुभाता है। एक से बढ़कर एक दिलचस्प हॉलीवुड और बॉलीवुड कॉन्टेंट के साथ इस जवांदिल चैनल ने प्रतियोगी मनोरंजन की दुनिया में अपनी खास उपस्थिति दर्ज कराई है। जनवरी 2023 में हुई ब्रांड ट्रैक स्टडी में 85% का दमदार जागरूकता स्कोर हासिल करते हुए एंड पिक्चर्स ने महज एक दशक में लोकप्रियता के नए आसमान को छू लिया है।
कुछ हटके कॉन्टेंट परोसने के अपने वादे पर खरा उतरता यह चैनल ब्लॉकबस्टर फिल्मों का ऐसा सिलसिला चलाता है, जिससे दर्शक बंध जाते हैं। आज के दौर की पसंद का ख्याल रखते हुए एंड पिक्चर्स हमारी संस्कृति की जड़ों में गहरे तक उतर चुका है, जहां यह संस्कृति के फर्क को मिटाने के लिए बड़ी खूबसूरती से पारंपरिक कहानियों को आधुनिक रंग में ढाल रहा है।
उजागर किए मनोरंजन के नए-नए चेहरे
‘सपनों की उड़ान’ के साथ ख्वाबों को रोशन करने से लेकर ‘ऑन नहीं, फुल ऑन’ का जोशीला कॉन्सेप्ट पेश करने तक, एंड पिक्चर्स अपने ‘10ऑन10’ सफर को लेकर बेहद उत्साहित है, जहां यह चैनल अपने दर्शकों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के एक दशक का जश्न मना रहा है। यह चैनल कुछ बेहतरीन करने के बेमिसाल हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है, जो बढ़िया टैलेंट और दिलचस्प कहानियों के जरिए दर्शकों को एक अनूठा अनुभव देने का वादा करता है।
एक सिनेमाई करिश्मा
सालाना 6429 घंटों के हैरतअंगेज सिनेमाई कॉन्टेंट के साथ अपने दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने और हर साल औसतन 7.4 अरब की दर्शक संख्या दर्ज करने के साथ एंड पिक्चर्स पूरे देश का मनोरंजन करने के नाम समर्पित है। इस चैनल के आगामी ‘10ऑन10’ सालगिरह समारोह में एक से बढ़कर एक दमदार फिल्मों के प्रीमियर्स शामिल हैं, जिन्हें दर्शकों की पसंद के हिसाब से बहुत बारीकी से चुना गया है। जाह्नवी कपूर अभिनीत ‘मिली’ के अटूट हौसले से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत ‘मिशन मजनू’ के साहस और रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिज़ और पूजा हेगड़े अभिनीत ‘सर्कस’ की धमाकेदार जुगलबंदी तक, एंड पिक्चर्स हर पल में मनोरंजन का जोश जगाने जा रहा है।
एक यादगार साल
इसके अलावा बहुत-सी जोरदार ब्लॉकबस्टर्स के साथ इस चैनल का जुबली वर्ष जारी रहेगा, जिनमें डॉक्टर जी, सत्यप्रेम की कथा, भोला, सनी देओल की बेहद सराही गई फिल्म चुप और किसी का भाई किसी की जान जैसी फिल्में शामिल होंगी, जो दर्शकों को सिनेमा के एक यादगार सफर पर ले जाएंगी।
देशभर में एक दशक का जश्न
अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर एंड पिक्चर्स ने इस जश्न का मजा दोगुना करने के लिए अपने दर्शकों को एक देशव्यापी उत्सव से जोड़ दिया है। दिल्ली, अहमदाबाद से लेकर इंदौर जैसे व्यस्ततम शहरों में ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ की शानदार पेशकश सिनेमा-प्रेमियों को ऑन-ग्राउंड और डिजिटल इवेंट्स में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित कर रही है। इसमें फैंस अपने चहेते सितारों के साथ वर्चुअल रूप से रूबरू हो सकते हैं, रोमांचक गेम्स में हिस्सा ले सकते हैं और कई आकर्षक पुरस्कार और उपहार हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा इस चैनल का डिजिटल कैंपेन #10ऑन10 दोस्ती कॉन्टेस्ट अपने फैंस को इस जश्न में शामिल होकर एंड पिक्चर्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छा जाने का मौका दे रहा है।
बेशुमार मस्ती का बुलावा
एंड पिक्चर्स अपने अनमोल दर्शकों को 10ऑन10 का एक दिलकश न्योता भी दे रहा है, जिसमें खुशियों का ऐसा मेला है, जहां हर पल एक जश्न है। तो आप भी एंटरटेनमेंट के इस मजेदार सफर पर चलने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि यह चैनल आपके दिलों में ‘ऑन नहीं, फुल ऑन’ का जोश जगाता है।