top of page

Entertainment: गुरुदत्त के जानी जनाब बक़रूदीन

गुरुदत्त ने अपनी पसंदीदा व्हिस्की ब्रांड के नाम पर रखा जॉनी का नाम


जॉनी को कंडक्टर की नौकरी करते-करते मुफ्त में फिल्म स्टूडियो जाने का मौका मिल जाया करता था। उन्हें जल्द ही फिल्मों में भीड़ वाले सीन में खड़े होने का मौका मिल गया। जिसके लिए उन्हें 5 रुपए मिला करते थे। इसी दौरान जॉनी वॉकर की मुलाकात फिल्म जगत के मशहूर विलेन एन.ए.अंसारी और के. आसिफ के सचिव रफीक से हुई। लगभग 7-8 महीने के स्ट्रगल के बाद जॉनी वॉकर को फिल्म 'आखिरी पैमाने' मे एक छोटा सा रोल मिला। जिसके लिए उन्हें 80 रुपए मिले थे। जॉनी ने एक बार शराबी की एक्टिंग की, जिसके चलते गुरुदत्त काफी नाराज हुए। हालांकि, जब गुरुदत्त को इस का बात का पता चला कि वो एक्टिंग कर रहे हैं तो वो काफी खुश हुए। इसके बाद उन्होंने जॉनी को 'बाजी' में एक रोल दिया।



बचपन से जॉनी वॉकर का नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था और गुरुदत्त से मिलने से पहले तक लोग उन्हें उसी नाम से जानते थे, लेकिन जब जॉनी की गुरुदत्त से मुलाकात हुई तब उनकी शराबी के एक्टिंग ने गुरुदत्त को खासा इंप्रेस कर दिया। फिर क्या था गुरुदत्त ने उनका नाम अपने फेवरेट व्हिस्की ब्रांड के नाम पर "जॉनी वॉकर" रख दिया। जॉनी ने भी इसे दिल से अपनाया और अपना स्क्रीन नेम यही रख लिया।



फिल्म इंडस्ट्री में छुट्टी का कोई दिन नहीं होता था। ऐसे में जॉनी फिल्म इंडस्ट्री के पहले ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने संडे की छुट्टी लेना शुरू किया था। उस समय जॉनी के पास काम की कमी नहीं हुआ करती थी उन्हें हर दिन फिल्म के लिए शूटिंग करनी होती थी। इस बीच उन्होंने संडे फैमिली के साथ बिताने का फैसला किया और संडे की छुट्टी लेना शुरू कर दिया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page