top of page

फ़रहान अख्तर ने रणवीर सिंह से माँगा 40 करोड़ का हर्जाना

फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह डॉन के रोल में नजर आने वाले थे। रणवीर पहली बार डॉन बनने जा रहे थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने अचानक इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया। इसी वजह से फरहान अख्तर ने उनसे 40 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान का कहना है कि ‘डॉन 3’ का प्री-प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका था और रणवीर के अचानक फिल्म छोड़ने से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ। इसलिए नुकसान की भरपाई के लिए 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा गया है।


हालांकि रणवीर सिंह 40 करोड़ रुपये का हर्जाना देने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे कोई रकम नहीं देंगे। यह मामला इस समय काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच मामले में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की भी एंट्री हो चुकी है। हाल ही में बॉलीवुड के कई प्रोड्यूसर्स ने आमिर खान के घर पर इस विषय पर मीटिंग की, लेकिन मीटिंग में भी कोई हल नहीं निकल पाया।


रिपोर्ट्स के मुताबिक मीटिंग के दौरान रणवीर ने कुछ मैसेज भी दिखाए। रणवीर का कहना है कि फरहान उन्हें फिल्म से हटाकर ऋतिक रोशन को कास्ट करने की तैयारी कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म की टीम के साथ अपने क्रिएटिव मतभेदों का भी जिक्र किया। इसी कारण उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया। मीटिंग में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी, लेकिन समझौता नहीं हो सका। ऐसे में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने दोनों पक्षों को कानूनी तरीके से मामला सुलझाने की सलाह दी है। यानी बहुत जल्द रणवीर और फरहान कोर्ट का रुख कर सकते हैं।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page