
गोविंदा, अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म भागम भाग को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। लोगों ने फिल्म को बहुत पसंद किया था। आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। इस शानदार कॉमेडी फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। और अब इसी शानदार कॉमेडी फिल्म का सीक्वल बन रहा है। सीक्वल में भी अक्षय कुमार और परेश रावल नजर आने वाले हैं, लेकिन गोविंदा इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।
बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा को किसी कारण भागम भाग 2 से बाहर कर दिया गया है। गोविंदा की जगह मेकर्स ने मनोज बाजपेयी को कास्ट किया है। इस बार फिल्म में अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी और परेश रावल मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। वहीं इस बार दो हीरोइनें फिल्म में दिखाई देंगी।
साउथ की एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी भागम भाग 2 में नजर आने वाली हैं। धुरंधर के आइटम सॉन्ग “शरारत” में नजर आने वाली आयशा खान भी इस फिल्म का हिस्सा बन चुकी हैं। दोनों हीरोइनें एक ही हीरो से रोमांस करती हुई दिखाई देंगी, और यह हीरो हैं अक्षय कुमार। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार भागम भाग 2 में मीनाक्षी चौधरी और आयशा खान—दोनों के साथ रोमांस करेंगे।