top of page

25 जनवरी 2024 को आयेगी ऋतिक रोशन की फ़िल्म फाइटर

पिछले साल की समीक्षकों द्वारा सबसे प्रशंसित फिल्मों में से एक, विक्रम वेधा ने ऋतिक रोशन को उनकी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक नई रोशनी में पेश किया। अभिनेता द्वारा यूनिक और इंट्रेस्टिंग प्रदर्शन ने उन्हें फैन्स के साथ-साथ दर्शकों से भी अपार प्रशंसा और प्यार दिया, अब जब फिल्म को डिजिटल रूप से रिलीज़ किया गया है, तो दर्शक एक बार फिर ऋतिक रोशन के टैलेंट की प्रशंसा कर रहे हैं।


विक्रम वेधा में वेधा को अपनाने की प्रक्रिया का खुलासा करते हुए, ऋतिक रोशन ने हाल ही में एक रेडियो इंटरव्यू में साझा किया, यह मेरे लिए खुद को मुक्त करने का एक शानदार मंच था। आपको शायद ही कभी ऐसा मौका मिलता है जहां आप एक पल की मस्ती में खो जाएं।वेधा एक ऐसा किरदार था जिसमें आप खुदको खुला छोड़ सकते थे, आप उसे वह करने दे सकते थे जो वह करना चाहता था। मुझे अपने जीवन में ऐसे किरदार निभाने में संदेह रहा है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसे किरदार निभाने के लिए एवॉल्वेड हूँ। लेकिन जब मुझे वेधा की पेशकश की गई तो मैंने सोचा कि मैं अब इसके साथ न्याय कर सकता हूं क्योंकि मैंने वेधा के दिमाग को समझने के लिए पर्याप्त जीवन जीया है।”


फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण और पसंदीदा हिस्सों में एक, ऋतिक रोशन का धमाकेदार चार्टबस्टर अल्कोहोलिया था, जिससे उनके सहज डांस मूव्स के लिए उन्हें प्रशंसा प्राप्त हुई। इस बारे में बात करते हुए, ऋतिक रोशन ने हाल ही में एक रेडियो इंटरव्यू में साझा किया, मैंने अल्कोहलिया में बहुत मज़ा किया। वेधा को नृत्य करना एक चुनौती थी और यह एक अद्भुत चुनौती थी। मेरे लिए यह एक सीखने का अनुभव था, क्योंकि मुझे संदेह या डर था। ऐसा तब होता है जब लोग आपको एक खास तरह के एक्सप्रेशन और लुक के लिए बधाई देते हैं, जैसे धूम 2, बैंग बैंग या वॉर में। हालांकि, अंदर का कीड़ा डर से ज़्यादा तेज़ है, इसलिए वेधा के लिए खुद को मुक्त करने की मेरी इच्छा मेरे लिए इतना अच्छा अवसर था। यह बिल्कुल अविश्वसनीय था। मैंने वह हर रिएक्शन दिया जो मैं अपने पर्सनल स्पेस में करूंगा, यह वह है जो मैं सच में हूं, यह मेरा सब कुछ है, मैंने बस सब कुछ बाहर बहा

दिया। मुझे बहुत मज़ा आया और मैं वास्तव में हैरान हूं, जब गाना मेरे सामने आया तो मैं वास्तव में चौंक गया जब लोगों ने इसे देखने के बाद मेरी तारीफ की। मुझे लगा वास्तव में अच्छा है क्योंकि मैंने ख़ुद इस गीत के साथ खुदको मुक्त किया था और ऐसे काम किए थे जो मुझे लगा कि जिसमें मैं गलत था। हालांकि, लोगों ने बदले में मुझे ऐसी तारीफें भी दीं। एक अभिनेता होने का यही मतलब है, लगातार खोज करते रहना, कुछ भी सही नहीं है, कुछ भी गलत नहीं है, यह सिर्फ एक्सप्रेशन है। जब एक्सप्रेशन की बात आती है, अगर आप ईमानदार हैं और करैक्टर के प्रति आपकी ईमानदारी मजबूत है तो कुछ भी गलत नहीं है, आप जो चाहें कर सकते हैं और इसे प्यार से स्वीकार किया जाएगा।


अपने ग्रीक गॉड लुक्स के लिए जाने जाने वाले, ऋतिक रोशन ने वेधा के लिए पूरी तरह से रफ और आउट ऑफ़ द बॉक्स लुक पेश करने की चुनौती ली, और इसमें कोई शक नहीं कि उन्होंने इसमें महारत हासिल की। अभिनेता को अपने गहन और प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ-साथ कैरेक्टर के प्रति अपनी कमिटमेंट के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।


फ़िलहाल ऋतिक रोशन सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और दीपिका पादुकोण की सह-अभिनीत फाइटर के लिए तैयारी कर रहे हैं। भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म मानी जाने वाली फाइटर 25 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली है।


 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page