
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला था। यह फिल्म हज़ार करोड़ से ज़्यादा कमाई करके ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब इसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का सिक्वल आने वाला है। लेकिन इस बार इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नज़र नहीं आएंगी। 2024 में रिलीज़ हुई कल्कि 2898 एडी में दीपिका ने सुमति का किरदार निभाया था, जो फिल्म के मुख्य किरदारों में से एक था।
सुमति के किरदार में दीपिका पादुकोण को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, फीस बढ़ाने की मांग और सिर्फ 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने की शर्त के कारण मेकर्स ने दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया है। दीपिका के बाहर होने के बाद मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सेट से कई तस्वीरें शेयर कर कल्कि 2 की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी।
शूटिंग शुरू होने के बाद दीपिका के किरदार सुमति को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। क्योंकि सुमति फ्रेंचाइज़ी के मुख्य किरदारों में से एक है, इसलिए इसे कहानी से हटाना संभव नहीं था। इसी वजह से दीपिका के बाहर होने के बावजूद मेकर्स ने किरदार को बरकरार रखने का फैसला किया। अब रिपोर्ट्स के अनुसार, इस किरदार के लिए साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी को फाइनल कर लिया गया है। साई पल्लवी कल्कि 2898 एडी के सिक्वल में सुमति के रोल में नज़र आएंगी।