top of page

नेटफ्लिक्स की कॉमेडी वेब सीरीज़ में नज़र आएँगे कपिल शर्मा

भारत के सबसे मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा कई सालों से अपने शो के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। उनके शो को लोग काफी पसंद करते हैं और कपिल भी इस शो से मोटी कमाई कर रहे हैं। बताया जाता है कि वे शो के एक एपिसोड के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। शो के साथ-साथ कपिल लंबे समय से फिल्मों में भी काम कर रहे हैं, लेकिन एक फिल्म एक्टर के रूप में उन्हें अभी तक बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है। अब तक कपिल कोई भी बड़ी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं।


कुछ महीनों पहले कपिल किस किसको प्यार करूँ 2 लेकर आए थे, लेकिन यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इससे पहले उनकी फिल्म ज्विगाटो भी फ्लॉप रही थी। लगातार असफलताओं के बाद अब कपिल ने कुछ अलग करने का फैसला लिया है। इस बार वे फिल्म के बजाय एक कॉमेडी वेब सीरीज़ लेकर आ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने नेटफ्लिक्स के साथ हाथ मिलाया है।


वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर एक कॉमेडी वेब सीक्वेंस बनाने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में पूरा निवेश नेटफ्लिक्स करेगा। बताया जा रहा है कि यह एक जबरदस्त कॉमेडी सीरीज होगी। इसकी शूटिंग अगले महीने शुरू होगी और यह सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी फिल्माई जाएगी।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page