
टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं. उन्होंने अपने कप्तानी के दौरान टीम इंडिया को 3 आईसीसी ट्रॉफी दिलाई है और इसी वजह से धोनी को फैंस काफी ज्यादा पंसद करते है.
धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन आईपीएल में वो अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी निभाते हैं|
आईपीएल 2023 में धोनी की कप्तानी में CSK ने आईपीएल की 5वीं ट्रॉफी अपने नाम किया था. धोनी भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक माने जाते हैं बावजूद उसके उनकी बहन जयंती गुप्ता एक बहुत साधारण तरीके से अपना जीवन व्यतीत करती हैं जबकि धोनी के क्रिकेटर बनने में सबसे ज्यादा मदद किसी ने किया है तो वो कोई और नहीं बल्कि उनकी बहन जयंती गुप्ता हैं|
लो प्रोफाइल में रहना पसंद है
एमएस धोनी की नेटवर्थ 1000 करोड़ से भी ज्यादा की बताई जाती है और उनके नेटवर्थ को देखकर लगता है कि उनके परिवार के सारे सदस्य काफी आराम की जिंदगी जीते होंगे लेकिन ऐसा नहीं हैं. धोनी की बड़ी बहन जयंती गुप्ता लो प्रोफाइल में रहना पसंद करती हैं. वो मीडिया से काफी ज्यादा दूर रहती हैं और एक स्कूल में टीचर की नौकरी कर एक साधारण जीवन व्यतीत करती हैं|
धोनी के क्रिकेटर बनने के सपने को पुरा करने में सबसे बड़ा योगदान उन्होंने ने ही दिया था. धोनी को बचपन में बड़ी बहन जयंती गुप्ता क्रिकेटर बनने के लिए काफी ज्यादा प्रोत्साहित करती थी. इतना ही नहीं जब धोनी के पिता भी धोनी के क्रिकेटर बनने के फैसले से खुश नहीं थे तो उस वक्त भी जयंती गुप्ता ने उनका साथ दिया था|
धोनी के दोस्त के साथ रचाई थी शादी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धोनी की बड़ी बहन जयंती गुप्ता धोनी के सबसे करीबी दोस्तों में से एक गौतम गुप्ता से काफी ज्यादा प्यार करती थी और इसी वजह से उन्होंने गौतम के साथ शादी रचा ली थी. गौतम गुप्ता ने भी क्रिकेटर बनने के लिए शुरुआती दिनों में धोनी का काफी ज्यादा सहयोग किया था|
मीडिया रिपोर्ट की माने तो गौतम गुप्ता और उनकी पत्नी यानी धोनी की बड़ी बहन जयंती गुप्ता की बदलौत ही धोनी इस मुकाम पर खड़े हैं| हालांकि, ये बात बहुत कम लोगों को पता होगा क्योंकि वो दोनों लाइमलाइट की दुनिया से काफी ज्यादा दूर रहते हैं|