
उज्जैन । आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा व अभिनेत्री परिणीति चौपड़ा शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने नंदीहाल में बैठकर शिव आराधना की। मंदिर के पुजारियों ने मंत्र उच्चारण के साथ पूजन पाठ करवाया।
उल्लेखनीय है कि अभी सावन माह चल रहा है। गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसलिए दोनों ने गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेका। यहीं से महाकालेश्वर की पूजन आरती की। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने शांति पाठ और रूद्र पाठ करवाया है। राघव और परिणीति करीब 30 मिनट तक महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करते रहे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा भी नहीं की। सवाल पूछे जाने पर राघव चड्ढा ने केवल जय महाकाल किया और आगे बढ़ गए। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चौपड़ा कि अगले महीने शादी होने जा रही है। इसके पहले दोनों शनिवार को भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे।