top of page

राज कपूर का रीवा कनेक्शन

हिंदी सिनेमा के द ग्रेट शोमैन राज कपूर का मध्य प्रदेश के शहर रीवा से खास लगाव रहा। इसकी वजह काफी दिलचस्प है। दरअसल, रीवा राज कपूर की ससुराल रही है और यहां बारात लेकर वह पत्नी कृष्णा को ब्याहने पहुंचे थे। बता दें कि राज कपूर की शादी 12 मई 1946 में रीवा में हुई थी। कृष्णा कपूर के साथ राज कूपर की शादी पूरी शान-शौकत के साथ हुई। शादी के वक्त कृष्णा की उम्र 16 साल थी और राज कपूर की 22 साल। कृष्णा के पिता करतार नाथ मल्होत्रा आईजी थे और उनका पूरा परिवार रीवा में रहता था। बतादें कि कृष्णा, प्रेम नाथ, राजेंद्र नाथ और नरेंद्र नाथ की कृष्णा बहन है।

--------------

इस तरह पक्का हुआ रिश्ता

--------------

दोनों की शादी का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर अपनी नाटक कंपनी के साथ एक बार रीवा गए थे। यहां उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी आईजी करतार नाथ मल्होत्रा को दी गई, जिनके साथ कम समय में ही पृथ्वीराज कपूर की अच्छी दोस्ती हो गई। पृथ्वीराज कपूर ने इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने की ठान ली और उन्होंने अपने 22 साल के बेटे राजकपूर की शादी करतार नाथ मल्होत्रा की बेटी कृष्णा मल्होत्रा से तय कर दी। जब राजकपूर अपने दोस्त प्रेमनाथ के साथ रीवा घूमने आए तो उन्हें पहली नजर में कृष्णा से प्यार हो गया था। यही वजह थी कि वह तुरंत शादी के लिए तैयार हो गए।

---------------

शादी के बाद हिट हुईं फिल्में

---------------

शादी के बाद राज ने जो सफलता पाई वह आसान नहीं थी। उनका करियर बुलंदियों पर पहुंचा। शादी के बाद ही राज कपूर की फिल्में सुपरहिट हुई थीं। जहां शादी हुई थी ठीक वही पर कृष्णा-राजकपूर की याद में ऑडिटोरियम बनाया गया है। इस ऑडिटोरियम का भूमिपूजन बेटे रणधीर कपूर ने किया था और लोकार्पण में भी रणधीर के साथ प्रेम चोपड़ा और प्रेमनाथ के बेटे प्रेम किशन शामिल हुए थे।

---------------

राज कपूर की कई फिल्मों में रीवा का जिक्र

---------------

राज कपूर को रीवा से कितना लगाव रहा है, इसकी झलक उनकी फिल्मों में भी देखी जा सकती है। उन्होंने कई फिल्मों में रीवा का जिक्र किया है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी कार का नम्बर भी रीवा का था।

-------------

अशोक कुमार के सामने उठाया घूंघट

-------------

शादी के बाद मुबई में 18 मई को भव्य तरीके से रिसेप्शन दिया गया। इसका एक बड़ा ही दिलचस्प किस्सा है। दरअसल निज निवास में रिसेप्शन पार्टी थी, कृष्णाजी लम्बा घूंघट कर स्टेज में बैठी हुई थी। रिश्तेदारों के कहने के बाद भी उन्होंने घूंघट ऊपर नहीं किया। इसी बीच लोगों ने बताया कि अशोक कुमार स्टेज की तरफ आ रहे है और कृष्णा ने अशोक कुमार को देखने की देखने की उत्सुकता में घूंघट ऊपर किया और मौजूद महमान खूबसूरत दुल्हन कृष्णा का चेहरा देखने लग गये।

-----------

अन्य अभिनेत्रियों से रहे अफेयर

-----------

शादी के बाद राज कपूर और कृष्णा पांच बच्चों के माता-पिता बने। कृष्णा के साथ शादी और सुखी वैवाहिक जीवन के बाद भी राज कपूर के नर्गिस और वैजयंती माला जैसी अभिनेत्रियों के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर सुर्खियों में रहे। हालांकि, कृष्णा ने कभी खुलकर इन पर कुछ नहीं कहा।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page