top of page

राजकुमार और राज कपूर बॉलीवुड के दो राज

राजकुमार और राज कपूर बॉलीवुड के इन दो ‘राज’ ने इंडस्ट्री पर खूब राज किया। एक अपने अलग स्टाइल – एटीट्यूड और दूसरे राज अपनी फिल्ममेकिंग के स्टाइल को लेकर मशहूर थे। ऐसे में राज कपूर ने एक बार सोचा कि वह राजकुमार के साथ काम करें। लेकिन राजकुमार ने इस बीच राज कपूर को ऐसा जवाब दिया जिसके बाद राजकपूर गुस्से में आ गए लेकिन कुछ बोले नहीं। पर फिर एक दिन आया जब उनका गुस्सा फूटा।


एक्टर प्रेम की शादी की पार्टी में राजकुमार और राज कपूर दोनों ही मौजूद थे। इस पार्टी में राज कपूर ने थोड़ी ज्यादा पी ली थी। ऐसे में जब राजकपूर अपने सुरूर में थे तो उन्हें राजकुमार नजर आ गए। राज कपूर राजकुमार के पास गए और जोर से चिल्लाने लगे। राज कपूर जब चिल्लाए तो जोर से बोले- ‘तुम एक हत्यारे हो’। ये सुन कर पहले तो राजकुमार चुप रहे फिर बोले- ‘मैं बेशक हत्यारा हूं, लेकिन मैं तुम्हारे पास काम मांगने कभी नहीं गया। बल्कि तुम वही हो जो मेरे पास आए।’ राज कपूर राजकुमार से लंबे वक्त से नाराज चल रहे थे। क्योंकि राजकुमार ने राज कपूर की एक फिल्म ठुकरा दी थी-मेरा नाम जोकर।


राजकपूर को पसंद नहीं आया राजकुमार का ये एटीट्यूड: ऐसे में राजकुमार ने ये भी कहा था कि इन दोनों कलाकारों के साथ उनकी कोई बराबरी नहीं। राजकपूर को राजकुमार की ये बात बिलकुल अच्छी नहीं लगी। यह बात उनके दिल में रह गई। ऐसे में अंदाजे लगने लगे कि राज कपूर ने जो गुस्सा पार्टी में राजकुमार पर किया था उसका कारण यही था।


राज कुमार मुंबई पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। लेकिन एक मर्डर केस में नाम आने के चलते उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद राजकुमार की किस्मत उन्हें फिल्मी दुनिया में ले आई, जहां उन्होंने खूब नाम कमाया।


अपने जमाने के दिग्गज कलाकार राजकुमार अपनी स्टाइल और एटीट्यूड के लिए आज भी याद किए जाते हैं। मिथुन के सामने ही उनका मजाक उड़ाने लगे राजकुमार पुलिस अफसर की नौकरी छोड़ एक्टिंग की दुनिया में आए राजकुमार की टाइमिंग, शेड्यूल और डायलॉग डिलीवरी गजब की थी। उनके रवैये से हर कोई इंप्रेस हो जाता था। वहीं सेट पर लोग उनके मूड को काफी सीरियस भी लेते थे क्योंकि वे वक्त के बड़े ही पाबंद रहते थे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page