
साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं। दावा किया जा रहा है कि वे 26 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा से उदयपुर में शादी करने वाली हैं। रश्मिका की शादी को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। हालांकि अभी तक रश्मिका और विजय में से किसी ने भी शादी की पुष्टि नहीं की है। दोनों शादी करेंगे या नहीं, यह 26 फरवरी को ही पता चलेगा। इसी बीच रश्मिका को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
रश्मिका मंदाना फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में खबर आई थी कि ‘कॉकटेल 2’ के बाद एक और फिल्म में रश्मिका शाहिद के साथ दिखेंगी, जिसे अमित शर्मा डायरेक्ट करेंगे। यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म होगी। लेकिन नई रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका ने शाहिद की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। इसकी वजह उनकी शादी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि रश्मिका शादी के बाद एक महीने का ब्रेक लेने वाली हैं। ऐसे में उन्होंने इस फिल्म को छोड़ने का फैसला किया है।
4 मार्च को होगा रिसेप्शन
शादी से पहले की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो सकती हैं, वहीं रिसेप्शन 4 मार्च को हैदाराबाद के ताज कृष्णा होटल में होगा। इस समारोह में तेलुगु फिल्म जगत के बड़े सितारों के शामिल होने की संभावना है।