
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन इजराइल, अमेरिका और ईरान के युद्ध से पैदा हुए हालात के कारण मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन कर दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक विदेशों में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी थी और एडवांस बुकिंग में फिल्म ने अच्छी कमाई भी की थी। लेकिन युद्ध की स्थिति को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला लिया। फिल्म के पोस्टपोन होने की वजह से फैंस काफी नाराज हैं।
यश के फैंस को लगता है कि पोस्टपोन होने की वजह से फिल्म को नुकसान हो सकता है। हालांकि पोस्टपोन होने के बाद भी शायद फिल्म को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। वहीं यश को भी इससे नुकसान होने की संभावना नहीं है। क्योंकि उन्हें फिल्म के लिए फीस के तौर पर पहले ही 50 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इसके अलावा रिलीज के बाद भी उन्हें फिल्म से पैसा मिलेगा।
दरअसल, इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी यश ही हैं। ऐसे में फिल्म की कमाई का एक बड़ा हिस्सा उन्हें ही मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज से पहले ही फिल्म ने करीब 600 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसमें से भी एक बड़ा हिस्सा यश को मिलेगा।
यानी इस फिल्म से यश मालामाल होने वाले हैं। यश करीब 4 साल बाद फिल्मों में नजर आने वाले हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि चार साल की कमाई वह शायद एक ही फिल्म से कर लेंगे।