top of page

ऋचा रवि सिन्हा दिखेंगी निवीन पॉल की फ़िल्म के स्पेशल सॉग में

मुंबई| उभरती हुई अभिनेत्री ऋचा रवि सिन्हा अपने करियर में दिन प्रति दिन तरक्की कर रही हैं वे जल्द ही

साउथ सुपरस्टार निविन पॉली के साथ नज़र आनेवाली हैं। खास बात तो यह है कि ऋचा इस फिल्म के

साथ साउथ इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं।


ree

ऋचा मल्टी लिंगुअल फिल्म रामचंद्र एंड बॉस को. के एक गाने में विशेष प्रस्तुति देती नजर आएंगी। यह

फिल्म कन्नड़, तमिल और मलयालम में रिलीज होगी। आप को बता दें कि इस गाने में वे निवीन पॉल के

अपोजिट पेयर की गई हैं, जो इस गाने को और भी खास बनाता है।


गाने के बारे में एक और दिलचस्प पहलू यह है कि यह भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के गाने ऊ अंतावा

की तरह यह भी एक सेंशुअल ट्रैक है जिसमे सामंथा रुथ प्रभु नजर आईं थीं। इस गाने को चार दिनों की

अवधि में दुबई के डेजर्ट में बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में डांसर्स शामिल होंगे।

यह एक अरबी गाना है और इसी को ध्यान में रखते हुए इसकी सेटिंग ऐसी रखी गई है।


मशहूर कोरियोग्राफर रजित देव इस गाने को कोरियोग्राफ कर रहे हैं और ऋचा फिलहाल इसके लिए दुबई में हैं।

गाने को यादगार बनाने के लिए अभिनेत्री जबरदस्त तैयारी कर रही हैं। वह इसके लिए लगन से रिहर्सल

कर रही हैं और गाना रिलीज होने पर अपनी अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। जहां

यह गाना साउथ में उनके डेब्यू प्रतीक है, वहीं ऋचा जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू की भी तैयारी कर रही हैं।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page