top of page

अपनी बायोपिक में परिणीति की जगह श्रद्धा कपूर को देखना चाहती हैं साइना नेहवाल

साइना नेहवाल भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साल 2021 में उनकी बायोपिक रिलीज़ हुई थी, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने उनका किरदार निभाया था। हालांकि साइना नेहवाल की पहली पसंद परिणीति नहीं थीं। वे चाहती थीं कि श्रद्धा कपूर उनका किरदार निभाएं। और अब अगर फिर से उनकी बायोपिक बनती है, तो वे श्रद्धा कपूर को ही अपने रोल में देखना चाहेंगी।


खबरों के मुताबिक, बायोपिक में नजर आने के बावजूद परिणीति चोपड़ा ने साइना नेहवाल को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। यह खबर काफी चर्चा में है। इसी बीच साइना ने बताया कि उनकी बायोपिक के लिए श्रद्धा कपूर पहली पसंद थीं। श्रद्धा को शुरुआत में कास्ट भी किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें हटाकर परिणीति चोपड़ा को कास्ट कर लिया गया।


हाल ही में साइना नेहवाल ने विक्की लालवानी से बातचीत की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि अगर दोबारा उनकी बायोपिक बनती है, तो वे किसे अपने किरदार में देखना चाहेंगी। इस पर साइना ने श्रद्धा कपूर का नाम लिया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में इस रोल के लिए श्रद्धा को ही कास्ट किया गया था। साइना ने जोर देकर कहा कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हमेशा से इस रोल के लिए उनकी पहली पसंद रही हैं।


आगे साइना ने कहा, “हम अभी भी संपर्क में हैं और मैं उनसे कई बार मिल चुकी हूं। वह बहुत प्यारी लड़की हैं। वह फिल्म करने के लिए तैयार हो गई थीं, लेकिन डेंगू की वजह से उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी।”

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page