top of page

इन दिनों तेजस्वी प्रकाश अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस जब 'ऑल स्टार टेनिस बॉल क्रिकेट लीग' के चौथे दिन मैदान में पहुंचीं, तो वहां का नजारा देखने लायक था। यहाँ बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने उन्हें देखते ही सरेआम 'भाभी' कह दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जल्द ही शादी कर सकते हैं
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री से मशहूर कपल्स में से एक हैं, जो लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के फैंस ने उन्हें 'तेजरन' का नाम दिया है। तेजस्वी और करण 'बिग बॉस 15' में मिले थे और तब से एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। वहीं इन दिनों दोनों को लेकर खबरें आ रही हैं कि, जल्द ही उनके घर शादी की शहनाई बज सकती है।
bottom of page