top of page

फ्लॉप हो सकती है शाहिद कपूर की फ़िल्म ओ रोमियो

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की पिछली फिल्म देवा बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म के बाद अब शाहिद अपनी नई फिल्म ओ रोमियो लेकर आए हैं। यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज़ हुई थी और रिलीज़ को अब 10 दिन हो चुके हैं। 10 दिनों के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि शाहिद की यह फिल्म भी फ्लॉप हो सकती है।


ओ रोमियो का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इसमें शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य किरदार में हैं। यह एक रोमांटिक गैंगस्टर एक्शन फिल्म है। फिल्म में शाहिद कपूर असली गैंगस्टर हुसैन उस्तरा के किरदार में नजर आ रहे हैं। कहानी गैंगस्टर हुसैन उस्तरा के जीवन पर आधारित है। कहानी ठीक-ठाक है और इसे बॉक्स ऑफिस पर रिस्पॉन्स भी ठीक-ठाक मिला है।


फिल्म के रिलीज़ हुए 10 दिन हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10वें दिन फिल्म ने केवल 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कलेक्शन पूरी तरह गिर चुका है। कुल कमाई की बात करें तो 10 दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 55.91 करोड़ रुपये बटोरे हैं, जो बजट का आधा भी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। गिरते कलेक्शन के चलते अब फिल्म का बजट निकाल पाना भी असंभव नजर आ रहा है। यानी यह फिल्म फ्लॉप होने जा रही है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page