
इस वीकेंड, एक रोमांटिक जश्न के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का इंडियाज़
बेस्ट डांसर 3 रोमांस स्पेशल थीम पर एक आकर्षक एपिसोड पेश करने जा रहा है।
प्रतिभाशाली कंटेस्टेंट्स अपने कोरियोग्राफर्स के साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाली परफॉर्मेंस के जरिए प्यार का जादुई ताना-बाना बुनेंगे। आकर्षक मर्ज़ी पेस्टनजी गेस्ट जज के रूप में शामिल होंगे और जोशीली सिंगर शिल्पा राव ट्रेंडिंग गाने कावलया को प्रमोट करने आएंगी।
एपिसोड के मुख्य आकर्षणों में से एक कंटेस्टेंट शिवांशु सोनी और कोरियोग्राफर विवेक चाचेरे का दिल छू ले
ने वाला प्रदर्शन होगा, जो प्रतिष्ठित गीत उड़ जा काले कांवा के जरिए प्यार में इंतजार की भावना को बखूबी जाहिर करेंगे, जिससे हर कोई दंग रह जाएगा|
शिवांशु की बेमिसाल परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए गीता कपूर कहेंगी

“शिवांशु की परफॉर्मेंस ने डांस शैली में इंतज़ार का एक अनमोल और खुशनुमा एहसास जगा दिया। यह ए
क ऐसा एहसास है जो अक्सर देखने को नहीं मिलता है और इसे मंच पर इतनी खूबसूरती से साकार होते दे
खना सुखद था। यह एक असेंबल गीत की तरह है, जिसे हम फिल्मों में देखते हैं, और हम ऐसी ही उम्मीद
भी करते हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं मंच पर इस तरह का जादू देखूंगी और केवल विवेक ही ऐसा मा
हौल बना सकते हैं। शिवांशु, आप एक शानदार कलाकार हैं, और आपका यह नया अंदाज़ बिल्कुल बेमिसा
ल है। आपने जिस तरह से प्यार को दर्शाया वो कमाल का था। मैंने आपका यह अंदाज़ पहले कभी नहीं देखा
। इस दिल छू लेने वाली प्रस्तुति के बाद मुझे ऐसा लगा जैसे मुझे पंजाब में कोई सोना मुंडा मिल जाएगा।
मुझमें ऐसी गहरी भावनाएं जगाने के लिए शुक्रिया! मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि इस परफॉर्मेंस ने ह
म सब पर एक स्थायी असर किया है।
सोनाली बेंद्रे ने भी शिवांशु की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा

इस डांस में ऊर्जा और कोमलता दोनों शामिल थी, जिससे एक मंत्रमुग्ध करने वाला संपूर्ण पैकेज तैयार हु
आ। विवेक की कोरियोग्राफी को खूबसूरती से निभाया गया, और जब भी शिवांशु और विवेक मंच पर आते
हैं, वे कुछ बेमिसाल लाते हैं। छोटे एलिमेंट्स एक बड़ा प्रभाव पैदा करते हैं, बिल्कुल रोमांस की तरह, जहां
सबसे छोटी से छोटी बातें भी हमेशा के लिए असर कर जाती हैं। इन बारीकियों को संजोया जाना चाहिए
और सुरक्षित रखा जाना चाहिए, ठीक उसी तरह, जैसे उन्हें इस एक्ट में पेश किया गया था।