top of page

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का पहला टीज़र प्रोमो रिलीज़ हो गया है। इस फ़िल्म की ख़ासियत यह है कि कंगना ख़ुद इस फ़िल्म का निर्देशन कर रही हैं । यह उनके द्वारा निर्देशित पहली फ़िल्म है ।
कंगना इस फ़िल्म में लीड रोल में भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा साझा की, जो 24 नवंबर, 2023 है।
कंगना रनौत भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह एक अद्भुत प्रतिभाशाली और ईश्वर प्रदत्त कलाकार हैं।टीजर उनके टैलेंट को बयां करने के लिए काफी है। उन्होंने इंदिरा गांधी के किरदार को परफेक्शन लेवल तक जिया है।
हम ये उम्मीद करते हैं कि कंगना रनौत द्वारा निर्देशित आपातकाल उन्हें एक अलग पहचान दिलाएगा।
bottom of page