top of page

आज अक्षय कुमार ने कॉमेडी सीरीज हाउसफुल 5 के रिलीज़ की घोषणा की। फ़िल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी करेंगे और यह दिवाली 2024 पर रिलीज होगी।
जानेमाने निर्देशक तरुण मनसुखानी फिल्म "दोस्ताना" और "ड्राइव" के लिए जाने जाते हैं। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख भी मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगे। फ़िल्म का निर्माण निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।
यह जानकारी अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की।
bottom of page