
बॉलीवुड के लिए साल 2026 एक्शन और मार-काट वाली फिल्मों से भरपूर होगा। अभी तक रिलीज़ हुई 'इक्कीस' और 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। आने वाले कुछ महीनों में बड़े पर्दे पर एक्शन से भरपूर 8 फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं।

2026 में रिलीज होने वाली एक्शन फिल्मों में सबसे पहला नाम रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' का है। इस फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं अब इसका दूसरा पार्ट यानी 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में तहलका मचाने के लिए तैयार है। सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
2026 में आने वाली फिल्मों की लिस्ट में अगला नाम सलमान खान स्टारर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फ़िल्म की रिलीज़ डेट अप्रैल से अगस्त में शिफ्ट हो गई है। इसी के साथ यश राज की फीमेल स्पाई फिल्म 'अल्फा' भी रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आएंगे। आगामी अप्रैल माह में इस फ़िल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने की उम्मीद है।
अगस्त माह में रणबीर-विक्की और आलिया की जोड़ी संजय लीला भंसाली की फ़िल्म लव एंड वॉर में दिखाई देगी। इसी क्रम में एक्शन से भरपूर वेबसीरीज मिर्ज़ापुर एक फ़िल्म के रूप में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचने आ रही है। यह फ़िल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक्शन से भरपूर इस फ़िल्म में दर्शकों को थिएटर में बड़े पर्दे पर गद्दी की लड़ाई देखने एक्सपीरियंस मिलेगा।
सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी एक बार फिर फ़िल्म 'इक्का' में दर्शकों का दिल जीतने आ रही है। 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फ़िल्म 'किंग' आ रही है। शाहरुख खान की इस जबरदस्त एक्शन फिल्म में दर्शकों को एक लंबी चौड़ी स्टार कास्ट देखने को मिलने वाली है।