top of page

बिहार के 9 जिलों में डूबने से 22 लोगों की मौत

8 Oct 2023

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना

पटना| पिछले 24 घंटों में बिहार के 9 जिलों में डूबने से 22 लोगों की मौत हुई है| घटना के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की| मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का आदेश अधिकारियों को दिया|


भोजपुर में 5, जहानाबाद में 4, पटना में 3, रोहतास में 3, दरभंगा में 2, नवादा में 2, मधेपुरा में 1, कैमूर में 1 और औरंगाबाद में 1 लोगों की मौत हुई है| मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा कि वे दुःख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं|


ये भी पढ़ें -



bottom of page