top of page

India News: बिडेन सरकार ने पाकिस्तान को F-16 फ्लीट सस्टेनमेंट प्रोग्राम को दी मंजूरी

11 Sept 2022

भारत ने दर्ज किया कड़ा विरोध

मालवा हेराल्ड | पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट बेड़े के लिए ४५० मिलियन अमरीकी डालर के स्थायी पैकेज को मंजूरी देने के बाद भारत ने अमेरिका के साथ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। नई दिल्ली ने दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू को तीखी फटकार लगाई है।

बिडेन प्रशासन ने चार वर्षों में पाकिस्तान को ४५० मिलियन अमरीकी डालर के F-16 लड़ाकू जेट बेड़े के रखरखाव कार्यक्रम को मंजूरी दी है | यह चार वर्षों में इस्लामाबाद को वाशिंगटन की पहली बड़ी सुरक्षा सहायता है | बिडेन प्रशासन ने यह सहायता राशी वर्तमान और भविष्य के आतंकवाद विरोधी खतरों को पूरा करने में मदद करने के लिए पाकिस्तान को दी है | २०१८ में डोनाल्ड ट्रम्प ने अफगान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क आतंकवादी समूहों पर नकेल कसने में विफल रहने के लिए पाकिस्तान को सुरक्षा सहायता के लिए मिलने वाले लगभग २ बिलियन अमरीकी डालर की सहायता को निरस्त कर दिया था |

बुधवार के दिन अमेरिकी कांग्रेस को एक अधिसूचना में विदेश विभाग ने कहा कि उसने ४५० मिलियन अमरीकी डालर की अनुमानित लागत के लिए रखरखाव और संबंधित उपकरणों के लिए एफ -16 मामले की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी दे दी है | रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने बुधवार को इस संभावित बिक्री के बारे में कांग्रेस को सूचित करते हुए आवश्यक प्रमाणीकरण दिया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page