top of page

India News: बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला जारी

दैनिक मालवा हेराल्ड | बिहार में एक साल में दूसरी बार पुल गिरने की घटना सामने आई है | बिहार के भागलपुर में गंगा पर एक निर्माणाधीन चार लेन का पुल आज शाम लगभग 6 बजे ताश के पत्तों की तरह गिर गया | इस पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2014 में किया था | यह पुल बिहार के सुल्तानगंज और खगड़िया जिलों को आपस में जोड़ता है। निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया |


सूत्रों के मुताबिक निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना शाम करीब 6 बजे हुई। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँच चुका है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं एवं पुल निर्माण निगम से रिपोर्ट मांगी है | बिहार में यह इस प्रकार की दूसरी घटना है पिछले दिसंबर बेगूसराय जिले में एक पुल दो हिस्सों में टूटकर बूढ़ी गंडक नदी में गिर गया था | इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ

था क्योंकि पहुंच मार्ग की कमी के कारण पुल को औपचारिक रूप से जनता के लिए नहीं खोला गया था | यह पुल उद्घाटन से पहले ही गिर गया था | पुलों का इस तरह गिरना बिहार में पुल निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचारों को पोल खोल रहा है |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page