top of page

दिल्ली आबकारी नीति मामले में कविता की मुश्किलें बढ़ी

नईदिल्ली| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यालय कार्यालय ने दिल्ली शराब नीति घोटाले के मामले में के कविता को 15.03.2024 को गिरफ्तार किया है। विशेष पीएमएलए कोर्ट, नई दिल्ली ने उन्हें 23.03.2024 तक 7 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में पूछताछ के लिए भेज दिया है। 15.03.2024 को हैदराबाद में के कविता के आवास पर भी तलाशी ली गई। तलाशी कार्यवाही के दौरान, ईडी अधिकारियों को के कविता के रिश्तेदारों और सहयोगियों द्वारा बाधित किया गया था। इसके साथ ही इसमें कहा गया कि ईडी की जांच से पता चला कि के कविता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति-निर्माण और कार्यान्वयन में लाभ पाने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित आप के शीर्ष नेताओं के साथ साजिश रची। 

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page