top of page

देश की पांच हस्तियों को मिला भारत रत्न सम्मान, दो पूर्व प्रधानमंत्री शामिल

31 Mar 2024

लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर पहुँच कर राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

नईदिल्ली | देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी सहित चार अन्य हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया | भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह राष्ट्रीय सेवा जैसे कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल के लिए दिया जाता है। भारत रत्न देने की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की थी।


लालकृष्ण आडवाणी जीवनपर्यंत निःस्वार्थ भाव से देशहित के कार्यों और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहे। त्याग, तप और समर्पण से परिपूर्ण उनका जीवन करोड़ों लोगों को शक्ति और प्रेरणा देने का अक्षय स्रोत है। यह विचार देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त किये |


भारत रत्न प्राप्त करने वालों की सूची में अग्रणी भारतीय कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन, किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव एवं स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं | इन चारों को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया, जिसे इनके परिवारजनों को सौंपा गया |

bottom of page