top of page

India News: विपक्ष के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल आज से दो दिवसीय मणिपुर दौरे पर

29 Jul 2023

मणिपुर के हालत को लेकर राज्यपाल से चर्चा करेंगे

नईदिल्ली| कांग्रेस सहित विपक्ष के अन्य दलों का हाल ही में बना गठबंधन INDIA के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली एअरपोर्ट से मणिपुर के लिए रवाना हुआ| सभी सांसद दो दिनों तक मणिपुर में रहेंगे, वे राज्यपाल से मिलकर राज्य के वर्तमान हालत पर चर्चा करेंगे|



मणिपुर जाने वाले सांसदों में मुख्य रूप से कांग्रेस सांसद अधिरंजन चौधरी और गौरव गोगोई शामिल हैं| दोनों ने दिल्ली एअरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की| कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा की|


 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page