top of page

India News: पीएम मोदी ने की मन की बात

नईदिल्ली| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के जरिये जनता को संबोधित किया|| अपनी बात में आज उन्होंने मध्य प्रदेश के शहडोल का जिक्र किया| उन्होंने बताया की कैसे शहडोल में फुटबॉल क्रांति नमक कार्यक्रम की मदद से नशा मुक्ति में मदद मिली और देश को कई प्रतिभावान खिलाड़ी भी मिले|



मोदी जी ने अपनी आज की बातचीत में भोजपत्र से बनी कलाकृतियों का भी जिक्र किया| प्रधानमंत्री ने बताया कि प्राचीन विरासत देवभूमि उत्तराखंड में भोजपत्र वहाँ की महिलाओं की आर्थिक तरक्की के नए द्वार खोल रहा है| उत्तराखंड की महिलाओं द्वारा निर्मित भोजपत्र की अनूठी कलाकृतियां देश की परंपरा और संस्कृति को संजोने का माध्यम बन रही हैं|


प्रधानमंत्री ने बारिश के मौसम में देशभर में हो रहे ‘वृक्षारोपण’ से लेकर ‘जल संरक्षण’ के प्रयासों की भी सराहना की| इस बारे में प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के शहडोल का जिक्र किया जहाँ जनभागीदारी से वहाँ के लोगों ने लगभग 100 कुओं को वाटर रिचार्ज सिस्टम में तब्दील किया| इसका अलावा उत्तर प्रदेश ने भी एक दिन में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। प्रधानमंत्री ने लोगों की प्रकृति में बढ़ रही रूचि के बारे में लोगों को बताया|

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page