top of page

India News: आज प्रधानमंत्री मोदी पुणे मेट्रो को हरी झंडी देखायेंगे

1 Aug 2023

बुधवार पेठ के प्रसिद्ध दगडू गणेश मंदिर भी जायेंगे

पुणे| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र के पुणे जायेंगे| वे सुबह 11 बजे दगडू गणेश मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे| पुणे में प्रधानमंत्री को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। तत्पश्चात वे मेट्रो ट्रेनों को झंडी दिखाएंगे और पुणे के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।


ree

पुणे मेट्रो के पहले चरण के तहत शुरू की जाने वाली सेवाओं खंड फुगेवाड़ी स्टेशन से सिविल कोर्ट स्टेशन और गरवारे कॉलेज स्टेशन से रूबी हॉल क्लिनिक स्टेशन तक हैं। पुणे मेट्रो परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री ने 2016 में रखी थी| पुणे मेट्रो के कुछ स्टेशनों की रूपरेखा छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर बनाई गई है। छत्रपति संभाजी उद्यान मेट्रो स्टेशन और डेक्कन जिमखाना मेट्रो स्टेशनों की एक अनूठी रूपरेखा है जो छत्रपति शिवाजी महाराज के सैनिकों द्वारा पहने जाने वाले हेडगियर से मिलती-जुलती है, जिसे "मावला पगाड़ी" भी कहा जाता है।


ree

शिवाजी नगर स्थित मेट्रो स्टेशन भूमिगत है यह छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित किलों की याद दिलाता है| पुणे के सिविल कोर्ट एरिया में बना मेट्रो स्टेशन देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है, इसकी विशेषता यह है कि स्टेशन की छत से सीधी धूप प्लेटफॉर्म पर पड़ती है| स्टेशन की गहराई लगभग 33.1 मीटर है|


ree

प्रधानमंत्री पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम (पीसीएमसी) के अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे। यह प्रोजेक्ट लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है| स्मार्ट सिटी परियोजना के तेहत बने इस ऊर्जा संयंत्र में लगभग 2.5 लाख मीट्रिक टन अपशिष्‍ट को सालाना उपयोग किया जाएगा|


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम द्वारा बनाए गए 1280 से अधिक घरों और पुणे नगर निगम द्वारा निर्मित 2650 से अधिक पीएमएवाई घरों को आज प्रधानमंत्री मोदी लाभार्थियों सुपुर्द करेंगे||इसके आलावा प्रधानमंत्री भविष्य में पीसीएमसी द्वारा निर्मित किए जाने वाले लगभग 1190 पीएमएवाई घरों और पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित 6400 से अधिक घरों की आधारशिला भी रखेंगे।


प्रधानमंत्री 1 अगस्त को महाराष्ट्र के पुणे का दौरा कर रहे है आज ही के दिन लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि भी है| लोकमान्य तिलक की विरासत का सम्मान करने के लिए 1983 में तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट द्वारा लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण शुरू किया गया था| इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए काम किया है और जिनके योगदान को केवल उल्लेखनीय और असाधारण के रूप में देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार प्रत्‍येक वर्ष 1 अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर प्रदान किया जाता है।


प्रधानमंत्री मोदी इस पुरस्कार के 41वें प्राप्तकर्ता होंगे। इससे पहले यह पुरस्कार डॉ. शंकर दयाल शर्मा, प्रणब मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी, श्रीमती इंदिरा गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, एन.आर. नारायणमूर्ति, डॉ. ई. श्रीधरन जैसे विख्‍यात व्‍यक्तियों को प्रदान किया जा चुका है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page