top of page

2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता 100 GW तक पहुँचाने का लक्ष्य

केंद्र सरकार ने 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता  तक पहुंचने के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन की घोषणा की है और इसके लिए रूपरेखा तैयार की है। सरकार ने परमाणु ऊर्जा मिशन को पूरा करने के लिए परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र की ज़्यादा भागीदारी को संभव बनाने के लिए शांति अधिनियम भी लागू किया है।


केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।


देश में अभी 24 परमाणु ऊर्जा संयंत्र (आरएपीएस-1 को छोड़कर) वाणिज्यिक संचालन में हैं। इनकी कुल क्षमता 8,780 MW है।


पिछले पांच वर्ष में उत्पादित परमाणु ऊर्जा का विवरण
पिछले पांच वर्ष में उत्पादित परमाणु ऊर्जा का विवरण

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page