top of page

‘इंडिया’ ने 4-3 से जीती पहली जंग, सात सीटों पर हुए चुनाव में चार पर कब्जा, भाजपा के हिस्से आईं तीन सीटें

नई दिल्ली| विपक्ष का ‘इंडिया’ गठबंधन बनने के बाद हुए पहले चुनाव में इंडिया ने भाजपा को 4-3 से मात दे दी है। देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं केरल की पुथुप्पली सीट इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस के खाते में गई। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है। झारखंड में इंडिया गठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जीत दर्ज की है।


उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सुधारक सिंह ने भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह को 42672 हजार वोटों से हराया है। इन सात सीटों पर पांच सितंबर को उपचुनाव हुए थे। इनमें से पांच सीटों घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने एक साथ चुनाव लड़ा। धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) सीट पर क्रमश: टीएमसी और कांग्रेस ने जीत दर्ज कर विपक्षी गठबंधन के खाते के और बढ़ा दिया है।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page