top of page

इसरो - अब मंगल और शुक्र पर जाने की तैयारी

28 Aug 2023

पीएम के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए एजेंसी तैयार - इसरो प्रमुख सोमनाथ

तिरुवनंतपुरम| भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर गदगद जरूर हैं लेकिन, उनका कहना है कि इसरो यहां नहीं रुकने वाला। उन्होंने कहा कि हम चंद्रमान के बाद मंगल और शुक्र ग्रह की यात्रा करने की क्षमता रखते हैं। इसरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए तैयार हैं, बस हमें आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है, साथ ही अधिक निवेश की भी जरूरत है।

इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि भारत के पास चंद्रमा के बाद मंगल और शुक्र की यात्रा करने की क्षमता है। इसरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखे गए दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, भारत के पास चंद्रमा, मंगल और शुक्र की यात्रा करने की क्षमता है, लेकिन हमें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। हमें अधिक निवेश की जरूरत है और अंतरिक्ष क्षेत्र का विकास होना चाहिए और इसके द्वारा पूरे देश का विकास होना चाहिए, यही हमारा मिशन है। \ठ्ठसोमनाथ ने शनिवार रात तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने हमें जो विजन दिया था, उसे पूरा करने के लिए तैयार हैं।


भद्रकाली मंदिर पहुंचे इसरो चीफ


चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न देश भर में देखा जा रहा है। वहीं, चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग के चार दिन बाद, इसरो चीफ एस सोमनाथ को रविवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में पूर्णमिकवु-भद्रकाली मंदिर में देखा गया। चंद्रयान -3 मिशन की सफलता की खुशी में वह मंदिर में दर्शन और पूजा करने पहुंचे थे। बता दें कि भारत ने बुधवार को इसरो के तीसरे मून मिशन चंद्रयान -3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के चंद्रमा की सतह पर उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया। भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया। इसके साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव तक पहुंचने वाला यह पहला देश बन गया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page